सवाई माधोपुर | रमजान के महीने में बिजली व पानी की की माकूल व्यवस्था के लिए युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अकरम बुनियाद के नेतृत्व में गुरूवार को एडीएम महेंद्र लोढ़ा को ज्ञापन सौंपा गया। बुनियाद ने बताया कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बिजली व पानी की परेशानी हो रही है। प्रशासन को उक्त समस्याओं को अमल में लेते हुए उचित प्रबंध किया जाए। ज्ञापन के दौरान लोकसभा महासचिव रामराज मीना, अमर सिंह मीना बाड़ोलास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
पेयजल समस्या का करे निराकरण
सवाई माधोपुर | पेयजल समस्या के निराकरण को लेकर भैरु दरवाजा मिर्ची बाजार शहर व बरकत कॉलोनी वार्ड 29 शहर के लोगों ने अतिरिक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पेयजल समस्या से त्रस्त भैरू दरवाजा मिर्ची बाजार शहर के लोगों ने शहर भैरू दरवाजा पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने लोगों को समझाकर रास्ता खुलवाया। इसके बाद लोग ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची।
ज्ञापन में मिर्ची बाजार शहर भैरू दरवाजा के लोगों ने बताया कि मुख्य पाइप लाइन को बाजार की ओर मोड देने से नलों में पानी आना बंद हो गया है। क्षेत्र में लगा हैण्डपंप खराब हैं।
सवाई माधोपुर. रमजान में बिजली-पानी की माकूल व्यवस्था के संबंध में एडीएम को ज्ञापन देते युवा कांग्रेस कमेटी के सदस्य।