विश्व दूरसंचार दिवस के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति खंडार अध्यक्ष सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट तापस सोनी के निर्देशन में पुलिस थाना खंडार में गुरुवार को थाना अधिकारी रोहित चावला की अध्यक्षता में विधिक चेतना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान पीएलवी आलोक कुमार नाथ ने साइबर अपराध व्यक्तिगत, किसी संस्था, समाज के विरुद्ध, हैकिंग, चोरी, गबन, धोखाधड़ी, पोर्न ग्राफी, जहां सूचना तकनीकी का इस्तेमाल हो कॉपीराइट, डाटा चोरी, साइबर आतंकवाद, दुर्भावना एवं अफवाह फैलाना साइबर अपराध की श्रेणी में बताया। साथ ही इस प्रकार के अपराधों से बचने एवं अपनी सामग्री-डेटा को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया।