पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जहां सच्ची भक्ति होती है, वहां भगवान अवश्य जाते हैं

जहां सच्ची भक्ति होती है, वहां भगवान अवश्य जाते हैं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिरनी | कस्बे के चामुंडा माता मन्दिर चल रही संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में वृन्दावन से आई कथा वाचक पीताम्बरा दीदी ने भक्ति ज्ञान वैराग्य की कथा सुनाते हुए बताया कि जहां सच्चे मन से भक्ति की जाती है वहां पर भगवान अवश्य जाते है। चाहे वो मीरा बाई का घर हो चाहे वो शबरी की कुटिया हो, चाहे कबीर दास का या फिर रहीम का घर हो, वहां पर भगवान अवश्य जाते है। उन्होंने बताया कि सच्ची भक्ति से ही भगवान की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि मां बच्चे को चाहे तो ध्रुव बना सकती है चाहे तो प्रहलाद बना सकती है। बालक की पहली पाठशाला मां ही होती है। मां जैसे संस्कार देती है, बालक उसी का अनुकरण करता है।

धमूण में श्रीमद् भागवत कथा 20 से

सवाई माधोपुर| धमूण गांव में चार धाम यात्रा के उपलक्ष्य पर ग्रामीणों की ओर से 20 मई को संगीतमय भागवतकथा का शुभारंभ होगा। कथा का वाचन पंडित बृजराज शास्त्री धनोली वाले द्वारा किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...