भूगोल प्रायोगिक परीक्षा 22 से
सवाई माधोपुर | शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सवाई माधोपुर के बी.ए. प्रथम वर्ष के भूगोल विषय के सभी नियमित एवं प्राइवेट छात्रों की कोटा विश्वविद्यालय कोटा की भूगोल प्रायोगिक परीक्षा 22 मई से प्रातः 9.00 बजे प्रारम्भ होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि संबंधित सभी छात्र महाविद्यालय में आकर प्रायोगिक परीक्षा समय सारिणी देख लें।