सवाई माधोपुर | रंजिश के चलते एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के एक युवक का चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र के आदलवाड़ा से अपहरण कर मारपीट कर सूरवाल थाना क्षेत्र में पटक कर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घायल राजेन्द्र उर्फ मिर्ची निवासी शिवमंदिर के पास रेलवे कॉलोनी का उपचार चल रहा है। (शेष पेज 17)
सवाईमाधोपुर। सामान्य चिकित्सालय में भर्ती अपहरण के बाद मारपीट में घायल राजेन्द्र उर्फ मिर्ची।
यह है मामला: पुलिस के अनुसार मारुफ उर्फ मामा, सद्दाम, धमेन्द्र उर्फ कल्लू शूटर, रामकेश टुप्पी ने चौथ का बरवाड़ा थाने के आदलवाड़ा से राजेन्द्र उर्फ मिर्ची का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट कर सूरवाल थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के पास पटक कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सूरवाल थाना पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार घायल राजेन्द्र उर्फ मिर्ची कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमा नम्बर 176/9अप्रेल 2018 में वांछित हैं। मारपीट करने के आरोपी मारुफ उर्फ मामा पर फायरिंग करने के मुकदमें में घायल वांछित चल रहा है। कोतवाली थाना पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थी। घटना के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।