पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुचारु होगा काम, अब ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर नहीं लग सकेंगे एलडीसी या अन्य कर्मचारी

सुचारु होगा काम, अब ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर नहीं लग सकेंगे एलडीसी या अन्य कर्मचारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त कुंजीलाल मीना ने आदेश जारी करते हुए ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर एलडीसी व अन्य कर्मचारी की नियुक्ति नहीं करने के निर्देश दिए हैं। शासन सचिव एवं आयुक्त ने बताया कि पंचायतों में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारियों को आबंटित ग्राम पंचायत का चार्ज विकास अधिकारियों द्वारा बार-बार बदलते हुए पंचायत प्रसार अधिकारी या कनिष्ठ सहायक एवं पंचायत सहायक को सौंप दिया जाता है।

शासन सचिव एवं आयुक्त कुंजीलाल मीणा के आदेश में लिखा है कि ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पद का चार्ज सौंपे जाने के संबंध में 24 जून 2014 को विभाग के आदेश क्रमांक 1939 तहत नियम लागू होंगे। वर्तमान में यदि ग्राम विकास अधिकारी का चार्ज अन्य किसी कार्मिक को सौंपा हुआ है तो उसे तत्काल निकटतम ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को सौंपा जाना सुनिश्चित करें। शासन सचिव एवं आयुक्त कुंजीलाल मीना ने आदेश जारी कर पंचायतीराज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व विकास अधिकारियों को इस आदेश की कठोरता से पालना सुनिश्चित करने के लिए आदेश दिए हैं।

यह लिखा है आदेश में

ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर एलडीसी या अन्य कर्मचारियों को नहीं लगाए जाने के संबंध में आदेश आए हुए हैं। इसके तहत अब दूसरे ग्राम विकास अधिकारी को ही उनकी जगह लगाया जाएगा। - सरोज बैरवा, विकास अधिकारी, सवाई माधोपुर।

आदेश आए हुए हैं

खबरें और भी हैं...