पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में दो जुलाई से बच्चों को कैलोरी व प्रोटीन बढ़ाने के लिए मिलेगा दूध

प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में दो जुलाई से बच्चों को कैलोरी व प्रोटीन बढ़ाने के लिए मिलेगा दूध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए बच्चों को प्रोटीन व कैलोरी बढ़ाने के लिए दूध भी दिया जाएगा। इसके लिए कक्षा एक से 8 तक के बच्चों को दूध दिया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रदेश के साथ सवाई माधोपुर जिले में भी 2 जुलाई से इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। जिले में दो जुलाई से शुरू होने वाली अन्नपूर्णा मिल्क योजना के तहत आठवीं तक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

स्कूलों में बच्चों को दूध उपलब्ध कराने के लिए सभी स्कूलों की विकास प्रबंधन समिति की ओर से क्षेत्रीय भामाशाहों को तैयार किया जाएगा। संबंधित क्षेत्र के स्कूल की प्रबंधन समिति की ओर से उस गांव, कस्बे व शहर के भामाशाह का चयन कर उनसे दूध को लेकर खर्च होने वाली राशि के लिए सहयोग लिया जाएगा। सरकार व भामाशाह के सहयोग से राशि खर्च कर स्कूली बच्चों को दूध उपलब्ध करवाया जाएगा।

अन्नपूर्णा मिल्क योजना के तहत दूध उपलब्ध कराने के लिए योजना का शुभांरभ 2 जुलाई से शुरू होने की संभावना है। इसके लिए जिले के स्कूलों के नामांकन भेज दिए गए हैं। योजना के माध्यम से बच्चों को स्कूलों में दूध मिलने से बच्चों में कैलोरी व प्रोटीन की मात्रा बढ़ेगी। - गोकुलेंद्र शर्मा, एडीईओ प्रारंभिक

समिति करेगी भामाशाह तैयार

स्कूलों के नामांकन भेज दिए गए

खबरें और भी हैं...