सवाई माधोपुर| राज्य सरकार की मंशा अनुसार आमजन के राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के लिए राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार शिविर के तहत शुक्रवार को जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों तथा तहसीलदारों के द्वारा 953 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जिला कलेक्ट्रेट सवाई माधोपुर में स्थापित नियंत्रण कक्ष के प्रभारी द्वारका प्रसाद गर्ग ने बताया राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत शुक्रवार को सवाई माधोपुर उपखण्ड अधिकारी द्वारा गम्भीरा में आयोजित शिविर में 2 राजस्व प्रकरण, गंगापुर सिटी उपखण्ड अधिकारी द्वारा उमरी में आयोजित शिविर में 3 राजस्व प्रकरण, बौंली उपखण्ड अधिकारी द्वारा कोड्याई में आयोजित शिविर में 39 राजस्व प्रकरण, चौथ का बरवाड़ा उपखण्ड अधिकारी द्वारा बिनजारी में 25 राजस्व प्रकरण, बामनवास उपखण्ड अधिकारी द्वारा ककराला में आयोजित शिविर में 6 राजस्व प्रकरण निस्तारित किए गए। इस प्रकार सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बौंली, चौथ का बरवाड़ा एवं बामनवास में उपखण्ड अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को 75 राजस्व प्रकरण निस्तारित किए गए। इसके साथ ही शिविर में अन्य मामलों का भी निबटारा किया गया।