पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम का शुभारंभ

दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम का शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय (म्यूजियम) द्वारा शुक्रवार को प्रातः 10.30 बजे दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसकी मुख्य अतिथि डॉ. आरती भदौरिया, व्याख्याता राजकीय कन्या महाविद्यालय थीं तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मधुमुकुल चतुर्वेदी, व्याख्याता राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उपस्थित थे। इसके उपरांत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की और उन्होंने हरित युवा एवं हरित शावक दोनों समूहों के बालकों को रिसोर्स किट वितरित करते हुए उनसे उनका परिचय लिया। इसी क्रम में अतिथियों ने दोनों समूहों के प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण एवं अपना अमूल्य योगदान देने के लिए प्रेरित किया। वैज्ञानिक ‘डी’ मोहम्मद यूनुस ने बताया कि प्रतिभागियों को संग्रहालय के प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा नित प्रतिदिन भिन्न भिन्न प्रकार की कलाएं एवं पर्यावरण से सम्बन्धित शिक्षा प्रदान की जा रही है। यह कार्यक्रम 27 मई तक प्रतिदिन संचालित होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में वेट प्रिजर्वेशन ऑफ स्पेशीमेन, रणथम्भौर शैली की पेंटिंग, पक्षियों में अनुकूलन, ड्राई प्रिजर्वेशन ऑफ स्पेशीमेन, कम्पलीट मेटा मोरफोसिस, क्ले मॉडलिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, बर्ड वाचिंग, फील्ड ट्रिप्स, पेपर सेंड आर्ट, टेन्सिल आर्ट, कोलाज आर्ट आदि होंगे। कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार एवं क्षेत्रीय स्तर का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...