सवाई माधोपुर| बसपा की सर्व समाज में भाईचारा बनाओ अभियान, डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन एवं सत्ता प्राप्ति संकल्प रथयात्रा के शुक्रवार को सवाईमाधोपुर पहुंचने पर जिला बसपा द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान इन्दिरा मैदान में आयोजित सभा को पूर्व विधायक सुरेश मीना ने उपस्थित लोगों को बसपा की विचारधारा से अवगत कराया। विधायक पूरणमल सैनी ने बसपा को सर्व समाज की एकमात्र पार्टी बताया।