सवाई माधोपुर| भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध जयपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ सवाईमाधोपुर एवं आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का संयुक्त जिला अधिवेशन रविवार को मानटाउन क्लब में आयोजित होगा। भामस के जिला मंत्री ललित किशोर शुक्ला ने बताया कि अधिवेशन में जिले के भामस से सम्बद्ध संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल होंगे। मुख्य वक्ता भामस के प्रदेश अध्यक्ष विशन सिंह तंवर, प्रदेश सहमंत्री कैलाश चंद सेन, प्रदेश महामंत्री आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ राधा शर्मा, जयपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ जयपुर के महामंत्री लखन सिंह गुर्जर होंगे। सम्मेलन के द्वितीय सत्र में जिला भामस एवं सम्बद्ध संगठनों के चुनाव कर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।