नौकरी के लिए एक दिवसीय कैम्पस शिविर का आयोजन कल
नौकरी के लिए एक दिवसीय कैम्पस शिविर का आयोजन कल
सवाई माधोपुर | जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कैम्पस शिविर का आयोजन कलेक्ट्रेट सवाई माधोपुर में 18 मई को किया जाएगा। शिविर में लेमन मोबाइल, ग्रेटर नोएडा को आमंत्रित किया गया हैं, जिनके द्वारा साक्षात्कार लेकर मौके पर ही चयन की कार्रवाई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 26 वर्ष है, अपने दस्तावेज फोटो सहित लाकर इसका लाभ उठा सकते हैं।