जिलेभर में न्याय आपके द्वार शिविर में 936 मामलों का हुआ निस्तारण
जस्टाना. शिविर में लोगों की समस्या सुनते एसडीएम तथा शिविर में मौजूद ग्रामीण।
सवाई माधोपुर/जस्टाना | लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार शिविर के तहत बुधवार को जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों तथा तहसीलदारों के द्वारा 936 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जस्टाना में अटल सेवा केंद्र में शिविर प्रभारी बौंली उपजिला कलेक्टर विजेंद्र मीणा ने उपस्थित होकर जन समस्याओं की सुनवाई की तथा कई मामलों का मौके पर निस्तारण के आदेश दिए। शिविर में 300 मामलों की सुनवाई हुई तथा कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया।