पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी से सूचना नहीं देने पर मांगा स्पष्टीकरण

विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी से सूचना नहीं देने पर मांगा स्पष्टीकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | पंचायत समिति बौंली के विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत तारनपुर को नोटिस जारी कर सम्बन्धित व्यक्ति द्वारा चाही गई सूचना उपलब्ध नहीं कराने का स्पष्टीकरण मांगा है। तीन दिन में सूचना नहीं देने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

ग्राम पंचायत तारनपुर के हुकमकेश पुत्र लक्ष्मण मीना ने ग्राम पंचायत तारनपुर से सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत सूचना चाही थी। आवेदक ने आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क का पोस्टलआर्डर भी जमा कराया। लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा आवेदक को चाही गई सूचना उपलब्ध नहीं करवाई गई। इस पर आवेदक हुकमकेश ने विकास अधिकारी पंचायत समिति के समक्ष अपील प्रस्तुत की। इस पर विकास अधिकारी पंचायत समिति बौंली ने 20 अप्रेल 18 को ग्राम पंचायत तारनपुर के पदेन सचिव को सूचना उपलब्ध करवाने के आदेश जारी किए।

खबरें और भी हैं...