पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वन विभाग के कर्मचारियों ने जब्त की लकड़ी से भरी दो ट्रॉलियां

वन विभाग के कर्मचारियों ने जब्त की लकड़ी से भरी दो ट्रॉलियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलारना स्टेशन | रणथंभौर बाघ परियोजना रेंज तालड़ा नाका भूरीपहाड़ी वन चौकी मलारना स्टेशन के कर्मचारियों ने सांकड़ा गांव की ओर से आ रही लकड़ी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। मलारना स्टेशन वन विभाग चौकी इंचार्ज अशोक कुमार भारद्वाज ने बताया कि मुखबिर से सवाई माधोपुर के अधिकारियों को सूचना दी गई कि साकड़ा वन क्षेत्र से लकड़ी की कटाई करके ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर मलारना स्टेशन होते हुए लालसोट में बिक्री के लिए ले जाई जा रही है।

सड़क निर्माण से भैरुजी की राह आसान

मलारना स्टेशन | ग्राम पंचायत मकसूदनपुरा के कोथाली गांव में स्थित भैरुजी के स्थान पर सड़क नहीं होने से लोगों को परेशानी होती थी। ग्रामीणों की मांग पर सवाईमाधोपुर विधायक ने अपने कोष से ग्राम पंचायत को चार लाख की स्वीकृति दी, जिससे पंचायत ने सांकड़ा मुख्य सड़क से भैरुजी की ओर 450 फीट इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण करवाया गया है। सरपंच रामकरण गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य हरकेश गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी नरेन्द्र जैन ने बताया कि यहां सड़क बनने से अब राहगीरों की राह आसान होगी।

खबरें और भी हैं...