महात्मा ज्योतिबा फुले युवा राष्ट्रीय संस्थान की कार्यकारिणी घोषित
महात्मा ज्योतिबा फुले युवा राष्ट्रीय संस्थान की कार्यकारिणी घोषित
सवाई माधोपुर | महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मांगीलाल पंवार तथा जिलाध्यक्ष प्रहलाद सैनी की सहमति से युवा जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की है। उन्होंने अपनी कार्यकारिणी में हंसराज सैनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमल किशोर सैनी, हनुमान सैनी, मुरारीलाल सैनी, रामराज सैनी को उपाध्यक्ष, राधेश्याम सैनी, सुरेंद्र कुमार सैनी, कमलेश सैनी को महामंत्री, मुकेश सैनी को कोषाध्यक्ष, रामकल्याण सैनी, जितेंद्र सैनी, हंसराज सैनी, भोलाराम सैनी को मंत्री और जयप्रकाश सैनी को प्रवक्ता बनाया गया है। इसके साथ ही विमल सैनी, कमलेश बात्रा, सुरेश चंद सैनी, प्रताप सैनी, श्रीराम सैनी, अशोक सैनी तथा हरिराम सैनी को सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
विशेष योग्यजन विकास समिति की बैठक में समस्याओं पर चर्चा
सवाई माधोपुर | विशेष योग्यजन विकास समिति की बैठक बुधवार को बजरिया स्थित रेन बसेरा परिसर में आयोजित हुई। इसमें जिले के विशेष योग्यजनों ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि बैठक के दौरान विशेष योग्यजनों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान सभी तहसील अध्यक्षों को तहसील कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश जारी किए गए। बैठक में विशेष योग्यजन विकास समिति के पदाधिकारियों एवं विशेष योग्यजनों ने भाग लिया।
बिलोपा में स्कूल के सामने खुली नाली से हादसे का अंदेशा
भगवतगढ़ | ग्राम बिलोपा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के सामने बनी नाली से हादसे की आशंका बनी हुई है। उपसरपंच, वार्ड पंच एवं ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के सामने सड़क निर्माण के दौरान विद्यालय के सामने नाली निर्माण किया गया, जिससे गांव के अंदर बड़े वाहनों को आने जाने में असुविधा हो रही है। इस संबंध में संसदीय सचिव के निर्देश देने के बाद भी मार्ग को सही नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को पत्र लिखकर खुली नाली को सही करवाने की मांग की है।