पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुर्जरों को जाति प्रमाण पत्र बनाने में दिक्कत, स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं

गुर्जरों को जाति प्रमाण पत्र बनाने में दिक्कत, स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश सदस्य बनवारी सिंह अवाना ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर जाति प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार द्वारा गुर्जर, रायका, रेबारी, गाड़िया लुहार, बंजारा आदि समुदाय के व्यक्तियों के लिए संचालित योजनाओं में आवेदन करने के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। देवनारायण छात्रावास में प्रवेश, आवासीय विद्यालय में प्रवेश तथा अन्य राजकीय नौकरियों में भर्ती के लिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा एसबीसी, एमबीसी, ओबीसी का जाति प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है। उक्त तीनों केटेगरी में से उक्त समुदाय के लोग किसमें है यह तय नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उक्त समुदाय के लिए किस केटेगरी का जाति प्रमाण पत्र उपयुक्त है।

खबरें और भी हैं...