- Hindi News
- National
- महिला बंदियों को बताएंगे विधिक अधिकार, विशेष अभियान आज से, जेल में बच्चों की सेहत भी जांची जाएगी
महिला बंदियों को बताएंगे विधिक अधिकार, विशेष अभियान आज से, जेल में बच्चों की सेहत भी जांची जाएगी
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार जेल में निरुद्ध महिला बंदियों तथा उनके साथ निवासरत उनके बच्चों के लिए विधिक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए 17 मई से दस दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा गठित टीम को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के अध्यक्ष देवेंद्र कच्छवाहा और पूर्णकालिक सचिव श्वेता शर्मा द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। टीम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष देवेंद्र कच्छवाहा ने बताया कि इन दस दिन के दौरान टीम जेल में जाकर महिला बंदियों को उनके विधिक अधिकार, विधिक सहायता आदि के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। टीम में शामिल चिकित्सक एवं मनोचिकित्सक महिला बंदियों व उनके साथ निवासरत बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करेंगे तथा आवश्यकता होने पर उन्हें इलाज की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। पूर्णकालिक सचिव श्वेता शर्मा ने नालसा द्वारा प्राप्त निर्देशों का उल्लेख करते हुए बताया कि टीम में शामिल अधिवक्तागण ऐसे महिला बंदियों के मुकदमे की वर्तमान स्थिति से स्वयं अवगत रहें, ताकि आवश्यक होने पर वे महिला बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध करा सकें। इस प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सा विभाग, महिला अधिकारिता विभाग, शिक्षा विभाग, जेल एवं एनजीओ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सवाई माधोपुर. जेल में निरुद्ध महिला बंदियों व उनके साथ निवासरत बच्चों के लिए शुरू होने वाले विशेष अभियान के प्रशिक्षण के लिए मौजूद लोग।
विभागीय अधिकारियों ने निजी चिकित्सकों की ली बैठक
सवाई माधोपुर | गर्भवतियों को सुरक्षित मातृत्व देने व उनकी समय पर एएनसी जांच करने के लिए माह की हर 9 तारीख को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान को अधिक सफल बनाने के लिए बुधवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अभियान की सफलता के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
जिले में हुई चार पुरुष नसबंदी
पुरूष नसबंदी वार के रूप में मनाने की शुरूआत के दौरान बुधवार को को जिले में 4 पुरूष नसबंदी हुई। इसमें एक एनएसवी जिला अस्पताल, 1 उप जिला अस्पताल व 2 बामनवास सीएचसी में हुई।