पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला परिषद के सीईओ पीयूष सामरिया ने संभाला कार्यभार

जिला परिषद के सीईओ पीयूष सामरिया ने संभाला कार्यभार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर. पदभार ग्रहण करने के बाद जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीयूष सामरिया विकास अधिकारियों से चर्चा करते हुए।

नसं| सवाई माधोपुर

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पीयूष सामरिया ने सवाई माधोपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी के पद पर बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात अपरान्ह 3 बजे मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जिले के समस्त विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की समस्त योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभाग के निर्देशानुसार अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित किए जाने के लिए विकास अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार शिविर में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की शिविर के लिए निर्धारित योजनाओं के कार्यों को शिविर में ही सम्पादित करने निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश यादव, अधिशासी अभियंता विमलेश गुप्ता, मुरारी लाल मीणा, लेखा अधिकारी रमेश मथुरिया, ओमकार मीणा, मनोज पाराशर, अजीत चौहान, विष्णु शर्मा, गोविन्द शर्मा, उमराव राजावत सहित पंचायत समितियों के समस्त विकास अधिकारी एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे। इससे पहले उन्होंने रणथंभौर दुर्ग स्थित गणेश मंदिर पहुंच पूजा अर्चना की, जहां पर मंदिर महंत नंदकिशोर दाधीच ने भगवान गणेशजी की तस्वीर भेंट कर उनका अभिनन्दन किया।

खबरें और भी हैं...