जख्मी मोर को ग्रामीणों ने किया वन विभाग के सुपुर्द
हिंदूपुरा | ग्राम पंचायत निमोद-राठौद के गांव निमोद में मंगलवार शाम को आए तेज अंधड़ से राष्ट्रीय पक्षी मोर नीचे गिर गया और कुत्तों ने बुरी तरह उसे नोंचकर जख्मी कर दिया। पता लगने पर ग्रामीण मोर को कुत्तों से बचाकर सुरक्षित स्थान पर ले गए। ग्रामीण भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के मंडल अध्य्क्ष राय सिंह गुर्जर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बृजेश कुमार बैरवा, विक्रम बैरवा, भरत लाल गुर्जर आदि ग्रामीणों ने इसको उपचार के लिए वन विभाग के कर्मचारी टीकाराम व प्रह्लाद को सुपुर्द कर दिया।
ग्रामीणों को दी नालसा व रालसा योजनाओं की जानकारी
सवाई माधोपुर | तालुका विधिक सेवा समिति खंडार अध्यक्ष व सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट तापस सोनी के निर्देशन में बुधवार को ग्राम पंचायत गंडावर के सार्वजनिक स्थल पर शिविर आयोजित कर लोगों को नालसा व रालसा योजनाओं की जानकारी दी।
मुरलीमनोहरपुरा गांव में पेयजल संकट से लोग परेशान
सवाई माधोपुर | ग्राम मुरलीमनोहरपुरा में इन दिनों पानी की टंकी खाली पड़ी रहने से लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि गांव में करीब 25 लाख रुपए की लागत से पानी की टंकी का निर्माण किया गया था, लेकिन पानी के अभाव में यह टंकी आज सूखी पड़ी हुई है।