स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप फोर यूथ अभियान 31 जुलाई तक
सवाई माधोपुर | नेहरु युवा केन्द्र द्वारा स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप फोर यूथ अभियान 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। इस दौरान नेहरु युवा केन्द्र से सम्बन्धित विभिन्न युवा मंडलों व युवाओं द्वारा सौ घंटे के लिए स्वच्छ अभियान के तहत श्रमदान किया जाएगा। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा मंडलों/युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
नेहरु युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक किशन लाल जाट ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम विजेता को 30 हजार रुपए, द्वितीय विजेता को 20 हजार व तृतीय विजेता को 10 हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह राज्य स्तर पर 50 हजार, 30 हजार व 20 हजार तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो लाख, एक लाख व पचास हजार के पुरस्कार दिए जाएंगे। कार्यक्रम के तहत शौचालयों का निर्माण, क्षेत्र की साफ सफाई, जागरुकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, घर घर जनसम्पर्क, लेखन, स्वच्छता मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मूवी दिखाना, हाथ धुलाना, कचरा उठाना आदि गतिविधियां आयोजित की जाएगी।