कोटड़ी | सवाईपुर पंचायत के सोपुरा गांव में सार्वजनिक होली के स्थान पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सरपंच आशा जाट को ज्ञापन दिया। इसमें अतिक्रमण कर पक्का निर्माण रोकने की मांग की। अतिक्रमियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग रखी। सरपंच ने सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस संबंध में उपखंड अधिकारी उम्मेद सिंह राजावत को पत्र लिखा।