महाअभियान के तहत ग्राम केंद्रों में हुए कार्यक्रम
मेलानखेड़ा | चलो पंचायत प्रवास महाअभियान के तहत सरवानिया मोरवन मंडल के ग्राम केंद्रों पर कार्यक्रम हुए। पालरा खेड़ा, उपरेडा मोडी, बरखेड़ा कामलिया में कार्यक्रम किए गए। सर्वप्रथम ध्वज पूजन किया तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का बैच लगाकर स्वागत किया। यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया | मोड़ी केंद्र के वक्ता मंडल महामंत्री दिनेश अहीर पालरा खेड़ा ग्राम केंद्र के वक्ता सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता शिवम् राजपुरोहित सरवानिया महाराजउपरेडा ग्राम केंद्र के वक्ता मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष मोरवन राजेंद्र सिंह राठौड़ बरखेड़ा कामलिया के युवा मोर्चा के राजपाल सिंह थे। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजू नागदा का स्वागत किया।