पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बजता में 40 लाख के 8 विकास कार्यों का लोकार्पण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सावर। संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि सरकार विकास कार्यों में कोई भेदभाव नहीं कर रही है। विधानसभा क्षेत्र में जन कल्याणकारी योजनाओं में धन की कमी नहीं आएगी। वे बुधवार को तहसील क्षेत्र के बजता ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र में आयोजित न्याय आपके द्वार शिविर में 8 विकास कार्यों का लोकार्पण करने के बाद आमजन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने बजता गांंव में 40 लाख के 8 विकास कार्यों का एक साथ लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को रमसा के तहत 27 लाख की लागत से बन रहे तीन कक्षा कक्ष में लगाई जा रही घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत की। इस पर संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम ने मौके से ही रमसा के अधिकारियों को दूरभाष पर फटकार लगाई और निर्माण कार्य में प्रयुक्त घटिया सामग्री को हटाकर गुणवत्ता पूर्ण सामग्री लगाने के निर्देश दिए। शिविर में उन्होंने 40 महिलाओं को निशुल्क उज्जवला योजना के गैस कनेक्शन वितरित किए।

खबरें और भी हैं...