दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
सायला पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अरविंद कुमार पुरोहित ने बताया कि नाबालिग की मां ने भगाराम सरगरा निवासी सरत हाल सायला के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी के ट्यूशन जाते समय दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज करवाया था, जिस पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन आरोपी फरार था। बुधवार को सायला बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्त में लिया। बाद में आरोपी को जालोर में न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।