उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित हुए सायला प्रधान व बीडीओ
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग राजस्थान सरकार द्वारा सायला पंचायत समिति को उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए प्रधान जबरसिंह तूरा एवं विकास अधिकारी छोगाराम विश्नोई को सम्मानित किया गया। पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्रसिंह राठौड़ व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने बुधवार को पंचायत अवार्ड 2018 से सम्मानित कर प्रोत्साहन राशि के रूप में 10 लाख रुपए का चेक भी दिया। गौरतलब है कि जोधपुर संभाग में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में बेहतर कार्य करने व आमजन को लाभान्वित करने में प्रथम स्थान पर रहने से सायला समिति का सम्मानित करने के लिए चयन किया गया था।
भीनमाल| उत्कृष्ट कार्य करने पर भीनमाल पंचायत समिति की निम्बावास व जैसावास ग्राम पंचायतों के सरपंचों व ग्राम विकास अधिकारी को सम्मानित किया गया। जयपुर में बुधवार को आयोजित एक समारोह में निम्बावास सरपंच कैलाश कंवर एवं ग्राम विकास अधिकारी पूनमाराम विश्नोई को सम्मानित किया गया। इसी तरह जैसावास सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी को भी सम्मानित किया गया।
राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करते सायला प्रधान।