दीवार तोड़ने वाले मामले में मामले दर्ज
सायला| स्थानीय पुलिस थाने में मारपीट के दो मामले दर्ज हुए है। पुलिस के अनुसार चंपालाल पुत्र वागमल जैन निवासी सायला ने मांगीलाल पुत्र छोगालाल फोलामुथा निवासी सायला व कांतिलाल पुत्र पुखराज जैन निवासी सायला के खिलाफ रास्ते में दीवार बनाने से मना करने पर मारपीट करने तथा कांतिलाल पुत्र पुखराज जैन निवासी सायला ने प्लॉट की नवनिर्मित दीवार को अज्ञात व्यक्तियों की ओर से तोड़ने का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसकी जांच बागोड़ा थानाधिकारी प्रेमसिंह को सौंपी गई है।