नाबालिग को बहलाकर घर ले गया युवक, दुष्कर्म का प्रयास
चिल्लाने पर 100 रुपए का लालच व किसी को नहीं बताने की दी धमकी
भास्कर न्यूज | सायला
सायला कस्बे में मंगलवार को एक छह साल की नाबालिग के साथ 35 साल के युवक की ओर से दुष्कर्म करने का प्रयास करने की घटना सामने आई है। इस संबंध में सायला पुलिस थाने में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस अभी आरोपी को फरार बता रही है। थानाधिकारी अरविंद कुमार पुरोहित ने बताया कि नाबालिग की मां ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी नाबालिग छह साल की बेटी सोमवार दोपहर 3 बजे के करीब ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। उस समय आरोपी भगाराम सरगरा निवासी सरत हाल सायला उसे बहला-फुसलाकर नर्सरी रोड स्थित शटर लगे कमरे में ले गया। जहां पर अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। नाबालिग के चिल्लाने पर आरोपी भगाराम ने उसे किसी को नहीं बताने की धमकी देते हुए वहां से रवाना कर दिया। नाबालिग जब रोती हुई घर पहुंची तो उसकी मां के पूछने पर सारा घटनाक्रम बताया। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
नाबालिग को अंदर ले जाकर शटर बंद कर दिया : आरोपी भगाराम सरगरा मूलत सरत गांव का रहने वाला है, जबकि सायला उसका ससुराल है। आरोपी व उसकी प|ी सायला में एक दुकान की तरह बने कमरे में ही रहते हैं। सोमवार को आरोपी ने नाबालिग को अंदर ले जाकर शटर भी बंद कर दिया था। इधर, पीडि़त नाबालिग का सायला ननिहाल है तथा वह उसकी मां के साथ नाना के पास रहती है। इसलिए आरोपी की प|ी व पीडि़त की मां में जान-पहचान है। दोनों का मकान भी दूर नहीं है।
आरोपी की प|ी व पीडि़ता की मां दोनों सहेलियां
आरोपी भगाराम की प|ी तथा पीडि़ता नाबालिग बच्ची की मां दोनों सहेली है। दोनों का एक-दूसरे के घर पर आना जाना था। सोमवार को आरोपी भगाराम ने जब ट्यूशन जाती नाबालिग को बुलाया तथा अंदर ले गया तो जान-पहचान होने के कारण नाबालिग एकबारगी तो अंदर चली गई, लेकिन जब आरोपी गलत हरकतें करने लगा तो नाबालिग विरोध जताते चिल्लाई। इस पर आरोपी भगाराम डर गया तथा नाबालिग को 100 रुपए देने का लालच देते हुए किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी। इसके बाद रोती हुई नाबालिग घर पहुंची और उसने सारा घटनाक्रम उसकी मां को बताया।