पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आहोर खरीद केंद्र पर अब किसान ४० क्विंटल चना व रायड़े की एक साथ करवा सकेंगे तुलाई

आहोर खरीद केंद्र पर अब किसान ४० क्विंटल चना व रायड़े की एक साथ करवा सकेंगे तुलाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | आहोर/गुडा बालोतान

आहोर खरीद केन्द्र पर वर्तमान के दिनों में सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद की जा रही चने व रायड़े की फसल पहले दो चरणों में ५० क्विंटल तक ली जा रही थी, लेकिन आहोर क्षेत्र के किसानों की ओर से खरीद केन्द्र पर चने की फसल बेचने के लिए सरकार की ओर से निर्धारित किए गए लक्ष्य से अधिक ऑनलाइन पंजीयन होने के कारण सोमवार से चने की फसल के साथ-साथ रायड़े की फसल की मात्रा में १० क्विंटल की कमी कर दी गई है। पहले चने व रायड़े की फसल क्रमश: २५-२५ क्विंटल एक-दो दिन के अंतराल में दो बार में ली जा रही थी। इसकी मात्रा में १० क्विंटल की कमी कर देने से अब किसान ४० क्विंटल चना या रायड़ा एक साथ खरीद केंद्र पर ला सकेंगे।

सोमवार से लागू किए गए है ४० क्विंटल एक साथ तुलाई के नियम

आहोर क्रय विक्रय सहकारी समिति के व्यवस्थापक पूरणसिंह बालोत ने बताया कि ५० क्विंटल की बजाय ४० क्विंटल फसल खरीद करने के लिए सरकार व राजफैड की ओर से सोमवार को आदेश जारी किए गए है, जो उसी दिन से प्रभावी हो गए है। हालांकि १५ अप्रैल से पहले ऑनलाइन पंजीयन करवा चुके किसान जिनको १८ अप्रैल तक की तारीख के मैसेज मिले हैं। इसमें वही किसान शामिल है जो पहले २५ क्विंटल चने की फसल तुलाई करवा चुके हैं और उनकी शेष रही १५ क्विंटल की तुलाई करवानी है तो ऐसे किसान १८ अप्रैल तक खरीद केन्द्र पर जाकर फसल तुलवाई करवा सकते हैं। १८ अप्रैल तक तुलवाई नहींं करवाने पर वंचित रहने वाले किसानों की फसलें खरीद केंद्र पर नहीं ली जाएगी। अग्रिम पंजीयन करवाने वाले किसानों को अंतिम समय दिया गया है। ऐसे किसान दूसरी बार में २५ की बजाय १५ क्विन्टल चने या रायड़े की फसल ही तुलवा सकते हैं, जबकि १६ अप्रैल के बाद से प्रत्येक किसान ४० क्विन्टल से अधिक फसल खरीद केन्द्र पर बेचान नही कर सकेगा। इसमें एक सहूलियत जरूर कर दी गई है कि पहले २५-२५ क्विंटल फसल एक या दो दिन के अंतराल में अलग अलग तुलवाई करवानी पड़ती थी, लेकिन सोमवार से १० क्विंटल की कमी कर देने से किसान एकसाथ ४० क्विंटल फसल बेचान कर सकेगा। जिसके लिए ऑऩलाइन पंजीयन करवाने पर ४० क्विंटल फसल से अधिक दर्ज करवाने पर पंजीयन नहीं हो पा रहा है। वही खरीद केन्द्र की निर्धारित सीमा से अधिक फसल होने पर किसानों को उसे बाजार में बेचनी पड़ेगी।

सीमांत, लघु सीमांत व काश्तकारों को फायदा, 2 हेक्टेयर से अधिक भूमि वाले किसानों को 40 क्विंटल से अधिक फसल होने पर होगा नुकसान

सीमांत व लघु सीमांत किसान काश्तकारों को मिलेगा फसल का पूरा फायदा

सोमवार के बाद से आहोर खरीद केन्द्र पर ५० क्विंटल की बजाय ४० क्विंटल चने व रायड़े की फसल एकसाथ तुलाई होने से सीमांत, लघु सीमांत किसान व काश्तकारों को ज्यादा फायदा मिलेगा। जबकि २ हेक्टेयर से अधिक भूमि वाले किसानों को ४० क्विंटल से अधिक फसल होने पर खरीद केन्द्र पर फसल बेचने के बाद बची हुई फसल को बाजार में दलालों व बिचौलियों के हाथों बेचना पड़ेगा। वर्तमान में बाजार के दाम पर एक नजर डाली जाए तो चने का सरकारी समर्थन मूल्य ४४०० रुपए निर्धारित है जबकि बाजार में चने की फसल प्रति क्विंटल ३३००-३५०० रुपए तक मिल रही है। जिससे किसानों को चने की फसल में कम से कम एक हजार रुपए का नुकसान उठाना पड़ेगा। और रायड़े की फसल का सरकारी समर्थन मूल्य चार हजार रुपए है जबकि बाजार में अच्छी गुणवत्ता वाले रायड़े की फसल के दाम ३५०० या उससे कम दाम मिल रहे है। जिससे किसानों को रायड़े की फसल में कम से कम पांच सौ से सात सौ रुपए का सीधा नुकसान उठाना पड़ेगा।

आहोर खरीद केंद्र पर सोमवार से प्रत्येक किसान से ४० क्विंटल चना या रायड़ा दोनों फसलों की निर्धारित मात्रा में खरीद की जा रही है। सोमवार को राजफैड से मिले आदेशों के अनुसार अब किसानों से अलग अलग करके खरीद की जाने वाली ५० क्विंटल की जगह ४० क्विंटल फसल ही खरीद की जाएगी। इसमें किसानों को सहूलियत दी गई है कि ४० क्विन्टल क्विंटल चाहे चना हो या रायड़ा एक साथ तुलाई करवा सकेंगे। -जमना मेघवाल, जनरल मैनेजर, आहोर मार्केटिंग सोसायटी आहोर

भास्कर न्यूज | आहोर/गुडा बालोतान

आहोर खरीद केन्द्र पर वर्तमान के दिनों में सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद की जा रही चने व रायड़े की फसल पहले दो चरणों में ५० क्विंटल तक ली जा रही थी, लेकिन आहोर क्षेत्र के किसानों की ओर से खरीद केन्द्र पर चने की फसल बेचने के लिए सरकार की ओर से निर्धारित किए गए लक्ष्य से अधिक ऑनलाइन पंजीयन होने के कारण सोमवार से चने की फसल के साथ-साथ रायड़े की फसल की मात्रा में १० क्विंटल की कमी कर दी गई है। पहले चने व रायड़े की फसल क्रमश: २५-२५ क्विंटल एक-दो दिन के अंतराल में दो बार में ली जा रही थी। इसकी मात्रा में १० क्विंटल की कमी कर देने से अब किसान ४० क्विंटल चना या रायड़ा एक साथ खरीद केंद्र पर ला सकेंगे।

सोमवार से लागू किए गए है ४० क्विंटल एक साथ तुलाई के नियम

आहोर क्रय विक्रय सहकारी समिति के व्यवस्थापक पूरणसिंह बालोत ने बताया कि ५० क्विंटल की बजाय ४० क्विंटल फसल खरीद करने के लिए सरकार व राजफैड की ओर से सोमवार को आदेश जारी किए गए है, जो उसी दिन से प्रभावी हो गए है। हालांकि १५ अप्रैल से पहले ऑनलाइन पंजीयन करवा चुके किसान जिनको १८ अप्रैल तक की तारीख के मैसेज मिले हैं। इसमें वही किसान शामिल है जो पहले २५ क्विंटल चने की फसल तुलाई करवा चुके हैं और उनकी शेष रही १५ क्विंटल की तुलाई करवानी है तो ऐसे किसान १८ अप्रैल तक खरीद केन्द्र पर जाकर फसल तुलवाई करवा सकते हैं। १८ अप्रैल तक तुलवाई नहींं करवाने पर वंचित रहने वाले किसानों की फसलें खरीद केंद्र पर नहीं ली जाएगी। अग्रिम पंजीयन करवाने वाले किसानों को अंतिम समय दिया गया है। ऐसे किसान दूसरी बार में २५ की बजाय १५ क्विन्टल चने या रायड़े की फसल ही तुलवा सकते हैं, जबकि १६ अप्रैल के बाद से प्रत्येक किसान ४० क्विन्टल से अधिक फसल खरीद केन्द्र पर बेचान नही कर सकेगा। इसमें एक सहूलियत जरूर कर दी गई है कि पहले २५-२५ क्विंटल फसल एक या दो दिन के अंतराल में अलग अलग तुलवाई करवानी पड़ती थी, लेकिन सोमवार से १० क्विंटल की कमी कर देने से किसान एकसाथ ४० क्विंटल फसल बेचान कर सकेगा। जिसके लिए ऑऩलाइन पंजीयन करवाने पर ४० क्विंटल फसल से अधिक दर्ज करवाने पर पंजीयन नहीं हो पा रहा है। वही खरीद केन्द्र की निर्धारित सीमा से अधिक फसल होने पर किसानों को उसे बाजार में बेचनी पड़ेगी।

सायला. सरसों खरिद केंद्र का निरीक्षण करते उपरजिस्ट्रार।

इधर, उप रजिस्ट्रार ने सरसों खरीद केंद्र का निरीक्षण कर दिए निर्देश

सायला | जालोर को-ऑपरटिव मार्केटिंग सोसायटी के उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां नारायणसिंह चारण ने मंगलवार को सायला में सरसों खरीद केन्द्र का निरीक्षण किया। उप रजिस्ट्रार ने खरीद केन्द्र सायला की सरसों तुलाई संबंधी व्यवस्थाओं तथा किसानों के बैठने व पेयजल आदि अन्य संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही खरीद केन्द्र प्रभारी बंशीलाल को राजफेड के निर्देशानुसार एवं मापदंडों के अनुसार खरीद कार्य करने के निर्देश दिए। चारण ने बताया कि अभी तक सरसों बिक्री के लिए 450 किसानों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। प्रति हैक्टेयर 11 क्विंटल के हिसाब से प्रति किसान 40 क्विंटल सरसों खरीद की जा सकेगी।

खबरें और भी हैं...