गोशाला में टीनशेड व शौचालयों का लोकार्पण
सायला| कस्बे में कृषि मंडी के पास राधा कृष्ण राजेश्वर गौशाला में शनिवार को टीनशेड व शौचालयों का लोकार्पण किया गया। गौशाला में गायों के चरने के लिए भामाशाहों के सहयोग से नवनिर्मित टीनशेड व ग्राम पंचायत की ओर से एसएफसी पंचम में निर्मित शौचालयों का सायला सरपंच सुरेश राजपुरोहित, गौशाला अध्यक्ष सोनाराम चौधरी, किसान नेता वागाराम चौधरी, हिमताराम चौधरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फीता काटकर शिलालेख का अनावरण कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर ताराराम चौधरी, जेपाराम चौधरी, हिम्मताराम, उकाराम सोलंकी, भोलाराम, पीराराम सहित ग्रामीण मौजूद थे।