पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंशनर समाज की कार्यकारिणी गठित

पेंशनर समाज की कार्यकारिणी गठित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सायला| कस्बे के दुदेश्वर बगीची में राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा सायला की बैठक जिलाध्यक्ष धनराज दवे की अध्यक्षता में हुई। जिसमें दवे ने कहा कि पेंशनर समाज रिटायर्ड कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्षशील है। जो समय समय पर विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर राहत प्रदान कर रहा है। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की। साथ ही सदस्यता अभियान एवं पेंशनर कल्याण कार्यक्रमों पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सायला उपशाखा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें खंगाराराम जीनगर को अध्यक्ष, मुन्नीलाल दवे को कोषाध्यक्ष तथा शांतिलाल दवे को उपशाखा मंत्री मनोनीत किया गया। नवमनोनित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान दुर्गादेवी, उस्मान खान, जयंतीलाल, सकाराम, लक्ष्मीनारायण खत्री, हुकमसिंह राव, मूलसिंह व बद्रीदास आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...