पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सायला. नरेगा कार्मिक के धरने को समर्थन देते सरपंच।

सायला. नरेगा कार्मिक के धरने को समर्थन देते सरपंच।

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सायला. नरेगा कार्मिक के धरने को समर्थन देते सरपंच।

नरेगा संविदा कार्मिक संघ को सरपंच संघ अध्यक्ष ने दिया समर्थन

सायला |
उपखण्ड मुख्यालय पर पंचायत समिति में नरेगा संविदा कार्मिक संघ की ओर से चल रहे धरने को सरपंच संघ अध्यक्ष सुरेश राजपुरोहित ने नैतिक समर्थन दिया। जानकारी के अनुसार पंचायतीराज कनिष्ठ लिपिक व एसएसआर भर्ती 2013 को लेकर पिछले 16 दिनों से नरेगा के संविदा कार्मिक अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हंै, लेकिन राज्य सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। मंगलवार दोपहर को सायला सरपंच संघ अध्यक्ष सुरेश राजपुरोहित ने धरना स्थल पर पहुचकर नैतिक समर्थन दिया। वही नरेगा संविदा कार्मिक संघ की ओर से विधायक अमृता मेघवाल व प्रधान जबरसिंह तूरा को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान नाथूसिंह चंपावत, दलपतसिंह तूरा, मोटसिंह चौहान, यात खान, जोइताराम, कुयाराम, रमेश कुमार, दलाराम, अशोक कुमार, प्रवीणसिंह, जोराराम, वेनाराम सहित नरेगा संविदा कार्मिक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...