भाजपा महिला मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित
भाजपा महिला मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित
भास्कर न्यूज | सायला
पंचायत समिति सभागार में भाजपा महिला मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक जालोर विधायक अमृता मेघवाल व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष शांता विश्नोई की मौजूदगी में हुई। इस मौके प्रधान जबरसिंह तूरा, सायला सरपंच सुरेश राजपुरोहित, आहोर सरपंच मंजू मेघवाल भी उपस्थित थी। विधायक मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाए चलाई है। जिसका जागरूकता के अभाव में आज भी गांवों में लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रधान तूरा ने महिला मोर्चा को पार्टी की रीट की हड्डी बताया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विश्नोई ने निर्भया फंड, विधवा पेंशन आदि की जानकारी दी। इस दौरान सरोज कंवर, विमला विश्नोई, हेमलता जैन, मधु बिस्सा व पवनी मेघवाल आदि मौजूद रही।