पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण

मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सायला| वालेरा स्थित सुभद्रा माता मंदिर की वर्षगांठ पर शनिवार को दुदेश्वर महादेव मठ के महंत पारस भारती महाराज के सानिध्य में मनाया गया। इस दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया। वर्षगांठ के निमित मंदिर में माताजी की प्रतिमा का श्रृंगार किया गया। साथ ही प्रात: मंदिर में श्रद्धालुओं का सजधज कर आना शुरू हो गया था। इसके बाद ढोल ढमाकों के साथ साधु संतों के सान्निध्य में लाभार्थी परिवार के सदस्यों ने मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। तथा महिलाओं ने मंगल गीत गाए। साथ ही मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसादी का भोंग लगाकर खुशहाली की कामना की। वार्षिकोत्सव पर धर्मसभा का आयोजन किया गया। जिसमें संतों ने सभी को जीवन में धार्मिक कार्यों में भाग लेने की बात कही। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...