पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सायला में बदहाल यात्री प्रतीक्षालय भवन का मरम्मत कार्य शुरू, मिलेगी सुविधा

सायला में बदहाल यात्री प्रतीक्षालय भवन का मरम्मत कार्य शुरू, मिलेगी सुविधा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंड मुख्यालय पर स्थित नया बस स्टेंड परिसर मे पिछले लंबे अरसे से बदहाल अवस्था में पड़े यात्री प्रतीक्षालय भवन का उपयोग नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हो रही थी जो ग्राम वासियों की शिकायत पर ग्राम पंचायत सरपंच सुरेश राजपुरोहित ने बदहाल यात्री प्रतीक्षालय भवन की सुध लेते हुए इसका जीर्णोद्धार करवाने का निर्णय लिया हैं तथा ग्राम पंचायत मद से भवन की साफ.सफाई कर मरम्मत कार्य शुरू करवाया हैं। जिसका शुक्रवार को सरपंच राजपुरोहित ने जायजा लेते हुए भवन के पीछे मिट्टी डालकर पर्याप्त ऊंचाई लेने व दीवार पर वाई आकार में तारबन्दी करवाने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब हैं कि नया बस स्टेंड में स्थित यात्री प्रतीक्षालय भवन लंबे समय से उपेक्षा के कारण बदहाल पड़ा हुआ था। भवन में जगह-जगह फर्श की टाइल्स उखड़ी हुई थी तथा दीवारों का प्लास्टर पर उखड़ कर गिर रहा था। वहीं लंबे समय से रंग-रोगन के अभाव में भवन का कलर भी पपडी बनकर गिर रहा था।

सायला. निर्माण कार्य का जायजा लेकर दिशा निर्देश देते सरपंच।

रात्रि में बन जाता था शराबियों का अड्डा

नया बस स्टेंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय भवन रात्रि होते ही शराबियों का अड्डा बन जाता था। जहां रात्रि में शराबी शराब के नशे में धुत होकर पड़ रहते थे। जिनके डर से यात्री व ग्रामीण प्रतीक्षालय भवन में बस आदि का इंतजार करने के लिए रूकना भी मुनासिब नहीं समझते थे।

भवन के चारो ओर होगी तारबंदी

ग्राम पंचायत द्वारा भवन की साफ.सफाई के अलावा फर्श व दीवारों की मरम्मत कर रंगरोगन करवाया जाएगा। वही आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए भवन के चारों ओर लोहे की तारबन्दी करवाई जाएगी।

सरपंच ने तारबंदी कार्य का किया अवलोकन

कस्बे के कात्यायनी माता मन्दिर की चारदीवारी पर करवाये जा रहे तारबन्दी कार्य का सरपंच सुरेश राजपुरोहित ने निरीक्षण किया तथा ठेकेदार को गुणवतापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। सरपंच ने बताया कि तारबन्दी के बाद मन्दिर प्रांगण में लगाए गए पौधों की सुरक्षा रहेगी तथा आवारा पशु भी नहीं घुस पाएंगे।

इनका कहना हैं

ग्राम पंचायत मद से नया बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय भवन की सफाई कर मरम्मत कार्य करवाया जाएगा ताकि यात्रियों को पर्याप्त सुविधा मिल सके। सुरेश राजपुरोहित, सरपंच ग्राम पंचायत सायला

खबरें और भी हैं...