सायला | पंचायतीराज विभाग के आदेशानुसार पंचायतों मे ग्राम सेवक के पदों पर कार्यरत लिपिकों से चार्ज वापिस लेने व ग्राम विका स अधिकारियों को ही चार्ज देने के संबंधित जारी किये गये परिपत्र के विरोध में पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन उपशाखा सायला द्वारा शुक्रवार को कैडर रिव्यू की मांग सहित नैसर्गिक न्याय व मनरेगा संविदा कार्मिक संघ के आंदोलन के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार ताराचन्द वेंकट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान दिनेशसिंह राजपुरोहित, विनय व्यास, दीपसिंह दूदवा, खंगारसिंह, नेमाराम पटेल, थानाराम, बरींगाराम, यातखान, मदन गर्ग, जीतमल, महावीरसिंह सहित मंत्रालयिक कर्मचारी मौजूद थे।