जालोर| शहर के 11 केवी एफसीआई फीडर से जुड़े क्षेत्र में सोमवार को विद्युत रख-रखाव को लेकर तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। कनिष्ठ अभियंता राजन लहवासीया ने बताया कि राव समाज क्षेत्र, कृर्षि मंडी, हरियंत नगर, सर्किट हाउस, रतनपुरा रोड एफसीआई गोदाम में सवेरे 7 से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
सायला में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी
सायला| उम्मेदाबाद विद्युत जीएसएस के अधीन फीडरों पर सोमवार को चार घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि 33केवी केशवना, उम्मेदाबाद व बिशनगड़ फीडरों पर रखरखाव व झाडिय़ो की कटाई के कारण सोमवार सवेरे 7 बजे से 11 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।