पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विशाल युवा महासम्मेलन को लेकर बैठक का आयोजन भाग

विशाल युवा महासम्मेलन को लेकर बैठक का आयोजन भाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सायला| कस्बे में रविवार को राजपुरोहित युवा क्रांति 2018 के तहत विशाल युवा महासम्मेलन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अरविंदसिंह धगडवास ने बताया कि प्रथम बार महासम्मेलन 21 व 22 मई को बालोतरा में आयोजित होगा। जिसमें प्रत्येक गांव ढाणी से जनसंपर्क कर युवाओं से भाग लेने के लिए अपील की जा रही है। वही प्रसार सामग्री का पोस्टर विमोचन किया गया। महासम्मेलन मे राजपुरोहित समाज के 20 हजार युवा भाग लेगे। महासम्मेलन मे सामाजिक एकता, शिक्षा को बढावा देना, कुरीतियों को मिटाने कई विषयों पर मंथन किया जाएगा। वही समाज के युवाओं को उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा । इस दौरान जितेंद्रसिंह कानोडिया, गणेश, रमेश राजपुरोहित , नारायणसिंह, नारायणसिंह राजपुरोहित, कवराज सिंह राजपुरोहित, किशोरसिंह, राजपुरोहित नवयुवक मंडल अध्यक्ष मांगीलालजी राजपुरोहित सायला, बलवंतराज साथुआ, मांगीलाल सांथुआ, चेनसिंह, नेमसिंह, शैतानसिंह, नरपतसिंह, नरपतसिंह, नरपतसिंह, तेजपालसिंह, नरपतसिंह, जबरसिंह, रमेशकुमार, मालसिंह, मोड़सिंह, डायालाल, चेतनकुमार, जबरसिंह, जबरसिंह, किशोरसिंह कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...