पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर में सो रही थी महिला चोर ले गए जेवर-नकदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीसवाली. चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।

सीसवाली. थानाक्षेत्र के नवलपुरा गांव में चोरों ने मकान की खिड़की उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान से लाखों रुपए के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। नवलपुरा निवासी बिरधीलाल मीणा ने बताया कि वह मकान के बाहर सो रहा था। उसकी प|ी सोसरबाई मकान के अंदर चोक में सो रही थी। तभी चोरों ने बाहर से लोहे की खिड़की को उखाड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया।

कमरे के दरवाजे के कुंदी नहीं होने के कारण चोरों ने दरवाजे पर लकड़ी लगाकर आटे का कट्टा लगा दिया, ताकि कोई अंदर नहीं आ सके। सोसरबाई ने बताया कि चोरों ने कमरे में रखी आलमारी तोड़कर उसमें रखे सोने के दो जोड़ी हार, मंगलसूत्र, कानों की टोकरियां, चांदी के दो जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी कनकती, कड़ियां व एक लाख 15 हजार की नकदी चुरा ली। इसकी रिपोर्ट पुलिस को दी गई है। पिछले महीने भी सोनवा गांव में लाखों रुपए के जेवरात व नकदी चोरी हुई थी, जिसका खुलासा पुलिस ने अभी तक नहीं किया है। एक महीने में चोरी की यह दूसरी घटना है।

खबरें और भी हैं...