सीसवाली. मॉडर्न चिल्ड्रन स्कूल में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा के दौरान कथावाचक पंडित नवलकिशोर शर्मा ने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए बालकों को भागवत कथाओं से जोड़कर रखने की बात कही। जिससे बालक संस्कारवान बन सकें। सत्संगति विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अच्छी संगति से अपने आप जीवन का उद्धार होता चला जाता है। कथा में सुखदेव प्राकट्य, धुंधली गोकरण, दक्ष प्रजापति, सती कथा, भगवान के चौबीस अवतारों आदि कथा प्रसंगों को संगीतमय भजनों के साथ प्रस्तुत किया।