पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सत्संग मानव जीवन के लिए औषधि समान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीसवाली| कस्बे में श्रीटनाटन गणेश महिला मंडल की ओर से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में शुक्रवार को पंडित नवलकिशोर शर्मा ने हिरण्यकश्यप, भक्त प्रहलाद, वामन अवतार, नृसिंह अवतार, राजा बलि आदि कथाओ का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भक्ति रूपी गंगा के बहाव में आई हुई रुकावट को दूर करने के लिए मानव को प्रतिदिन एक से दो घंटे सत्संगरूपी औषधि का उपयोग करना चाहिए। जिससे मानव जीवन सहज और सरल हो जाता है। मनुष्य जीवन ही मोक्ष प्राप्त करने का द्वार है। कथा में भीड़ उमड़ रही है।

खबरें और भी हैं...