पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4 छात्राओं को स्काउट गाइड का राज्य पुरस्कार मिलने पर सम्मान

4 छात्राओं को स्काउट गाइड का राज्य पुरस्कार मिलने पर सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
द ऑक्सफोर्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्काउट गाइड की छात्राओं को कई सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पुरस्कृत किया। छात्राएं 25वीं राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड रैली व अलंकरण समारोह राज्य प्रशिक्षण केंद्र गांधी नगर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। राज्य स्तर पर पुरस्कार मिलने के बाद महिला संगठनों ने भी सम्मानित किया।

छात्राओं की इस उपलब्धि पर स्कूल प्राचार्य व जिला सहायक स्काउट गाइड कमिश्नर डॉ. बीना जे कुरियन ने कहा कि स्काउट गाइड के नियमों का पालन करना जरूरी है।

स्काउट गाइड रैली कार्यक्रम में स्कूल की प्रियांशी शर्मा, आयुषी राठौर, मानसी राठौर व पलक रायकवार को मप्र की राज्यपाल ने पुरस्कृत किया। गाइड का नेतृत्व विभा शुक्ला ने किया। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष उषा सक्सेना, प्रदीप गौतम, जिला शिक्षा अधिकारी एसपी त्रिपाठी ने हर्ष व्यक्त किया।

महिला संगठनों ने किया कार्यक्रम

चार छात्राओं को राज्य स्तर पर सम्मान मिलने पर जिला स्काउट गाइड अध्यक्ष उषा सक्सेना ने कहा कि यह संगठन सेवा की भावना पैदा करता है। कठिन परिस्थितियों में साहस के साथ चुनौतियों का मुकाबला करने की शिक्षा देता है। इससे समाज में सद्भाव व सहयोग का वातावरण तैयार होता है। इस मौके पर सुषमा समिति की संयोजक शोभा चांडक, माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष प्रतिभा झंवर, संस्था प्राचार्या डॉ. बीना जे कुरियन आदि ने छात्राओं का सम्मान किया।

खबरें और भी हैं...