इछावर/दीवड़िया| क्षत्रिय कल्चुरी कलार समाज की बैठक में इछावर तहसील
इछावर/दीवड़िया| क्षत्रिय कल्चुरी कलार समाज की बैठक में इछावर तहसील अध्यक्ष शंकर जायसवाल को नियुक्त किया गया। क्षत्रिय कल्चुरी समाज की सीहोर में आयोजित बैठक में समाज के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिजोरिया ने समाज के वरिष्ठ देवी प्रसाद राय, कल्लू पहलवान की उपस्थिति में इछावर तहसील इकाई का अध्यक्ष दीवड़िया के शंकर जायसवाल को नियुक्त किया है। इस मौके पर उपस्थित घीसी लाल, देवकरण सरपंच, जगदीश मालवीय, गोविंद मालवीय, मनोहर जायसवाल, शिव जायसवाल, रामलाल, तेज सिंह, रमेश, शंकर भरत आदि ने नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष शंकर जायसवाल का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।