बैंक अध्यक्ष ने किसानों के लिए केसीसी और एटीएम कार्ड वितरित किए
नसरुल्लागंज क्षेत्र के गोपालपुर में किसान सम्मान यात्रा का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष उषा सक्सेना ने किसानों को केसीसी एटीएम कार्ड का वितरण किया। इस अवसर पर अपेक्स बैंक अध्यक्ष रमाकांत भार्गव, रामनारायण साहू, रवि मालवीय, अमर सिंह पंवार, राजेश पंवार आदि बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।