पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आयोजन... 19 अप्रैल को होगा नगर में दिव्य आध्यात्मिक सत्संग

आयोजन... 19 अप्रैल को होगा नगर में दिव्य आध्यात्मिक सत्संग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा| विख्यात संत बाबा जयगुरुदेव महाराज के उत्तराधिकारी व जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज महाराज का शुभागमन नगर में हो रहा है। 19 अप्रैल को सुबह 10 बजे मां कृष्णा आश्रम के पास इंदौर-भोपाल बायपास आष्टा पर एक दिव्य आध्यात्मिक सत्संग का वृहद धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। जयगुरूदेव संगत जिला सीहोर के अध्यक्ष कृपाल सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जयगुरुदेव आध्यात्मिक साधना, मद्य निषेध, शाकाहार, दहेज रहित सामूहिक विवाह, वृक्षारोपण, नि:शुल्क शिक्षा, नि:शुल्क चिकित्सा आदि पर विशेष बल देते हैं। इन्हीं सबके निमित्त वह अपने देश के विभिन्न अंचलों की यात्राएं कर असंख्य व्यक्तियों को जागृत करते रहते हैं। इस दिव्य सत्संग के माध्यम से भी जहां प्रभु नाम का स्मरण किया जाएगा। वहीं उपस्थित लोगों से कुरीतियों को छोड़ने और बुराइयों को त्यागने का संकल्प भी दिलवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...