स्वसहायता समूहों से सरकार खरीदेगी हाथ धोने का साबुन
सीहोर| स्वच्छ भारत मिशन में सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में साबुन दिए जा रहे हैं। साबुन से शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं रसोइयों के हाथ धुलवाए जाएंगे। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से 43 जिलों में गठित स्व.सहायता समूह एवं संगठनों द्वारा साबुन निर्माण किया जा रहा है। इन्हीं समूहों के जरिए यह साबुन स्कूलों में सप्लाई कराया जाएगा।