पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाली बनाकर खुली छोड़ दी, अब लोगों को हो रही परेशानी

नाली बनाकर खुली छोड़ दी, अब लोगों को हो रही परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोरलेन निर्माण कर रही एजेंसी किस तरह की लापरवाही कर रही है इसका उदाहरण यह है कि सड़क किनारे पानी निकासी के लिए काफी गहरी नाली खोदकर इस पर सीसी निर्माण तो कर दिया लेकिन ऊपर से इस नाली को खुला ही छोड़ दिया गया है। इस कारण जिन दुकानों के आगे से यह नाली गुजरी है वह परेशान हैं। उनका कहना है कि कई महीनों से यह नाली इसी तरह बनी हुई पड़ी है। इसे ऊपर से कवर कर दिया जाए तो लोगों को दुकानों तक आने में परेशानी न हो। इस तरह की नाली चाणक्यपुरी कॉलोनी से भोपाल नाका और फिर गुलाब विहार कॉलोनी के गेट से पुराना क्रिसेंट होटल तक है। इस नाली में हमेशा लोगों के गिरने का खतरा बना रहता है। इसके बाद भी न तो अधिकारी इस तरफ ध्यान दे रहे हैं और न ही निर्माण एजेंसी। दोनों की लापरवाही लोगों को उठाना पड़ रही है।

खबरें और भी हैं...