पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बुद्ध वंदना कर निकाला चल समारोह

बुद्ध वंदना कर निकाला चल समारोह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती सहित सम्राट अशोक, ज्योतिबा फुले और टंट्या भील की संयुक्त जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। इस क्रम में बुद्ध वंदना के बाद अंबेडकर पार्क से चल समारोह निकाला गया। चल समारोह गंज, पुराना बस स्टैंड, कोतवाली चौराहा, मुख्य बाजार से होते बाल बिहार मैदान पहुंचा। इस बीच लोग डॉ. अंबेडकर के जयकारे लगा रहे थे।

कार्यक्रम के बाद हुई सभा में गुजरात हाईकोर्ट के वकील एसजे लाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म बहुत गरीब परिवार में हुआ था। वह निचली जाति के होने के कारण कक्षा से बाहर बैठकर शिक्षा ग्रहण करते थे। कैबीनेट में शामिल होने के बाद भी उनको हीन दृष्टि से देखा जाता था। इसके बाद उन्होंने समाज और लोगों की विचारधारा में बदलाव लाने के लिए कई कार्यक्रम किए। इसके साथ ही श्री लाल ने कानून में एससीएसटी एक्ट के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष देवेंद्र दोहरे, अजाक्स जिलाध्यक्ष कमल कीर, राष्ट्रीय अजा जन जाति युवा संघ जिलाध्यक्ष शुभम कचनेरिया, भीम युवा संगठन जिलाध्यक्ष पवन सूर्यवंशी, विद्यार्थी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश मालवीय, सरपंच राजेश जागड़े आदि उपस्थित थे।

सुबह 10 बजे की बुद्ध वंदना: सुबह करीब 10 बजे तीन हजार से अधिक लोगों ने गंज स्थित अंबेडकर पार्क में पहुंचकर बुद्ध वंदना की। इसके बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति ने नगर के प्रमुख मार्गों से चल समारोह निकाला। चल समारोह बाल विहार मैदान पर पहुंचा। यहां मुख्य अतिथि गुजरात हाईकोर्ट के वकील एसजे लाल ने अंबेडकर के जीवन पर बात की।

शनिवार को गंज स्थित अम्बेडर पार्क मे भाजपा पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा को पुष्प मालाएं पहनाकर याद किया।

महिला-पुरुषों को दिए समान अधिकार

वकील श्री लाल ने संविधान के बारे में बताते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने तीन बार संविधान का प्रारूप तैयार किया था। उन्होंने दलित समुदाय के लोगों को आगे लाने के प्रयास के लिए दो वोट का अधिकार देने का प्रयास किया था। यह अध्यादेश पारित नहीं हो सका। उन्होंने महिला और पुरुषों में समानता लाने के लिए ठोस कानून बनाया। समानाधिकार कानून का लाभ अब सभी वर्ग की महिलाओं को मिल रहा है जिससे वह हर क्षेत्र में आगे आई हैं।

खबरें और भी हैं...