पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 72 किमी लंबी लाइन बिछाई, मुख्यमंत्री ने टंकी बनाने की घोषणा की पर नपा नहीं कर सकी टेंडर

72 किमी लंबी लाइन बिछाई, मुख्यमंत्री ने टंकी बनाने की घोषणा की पर नपा नहीं कर सकी टेंडर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानी सप्लाई के लिए अमृत योजना में नगर में 72 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है लेकिन अब भी 4 हजार 93 घरों में नल कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। पानी सप्लाई व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीन साल पहले इंदौर नाका पर पानी की टंकी निर्माण कराने की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा के बाद बावजूद अब तक नगर पालिका इसके टेंडर तक नहीं कर सकी है। इस लेटलतीफी से लोगों को पेयजल योजना का फायदा नहीं मिल पा रहा है। पाइप लाइन बिछाने का काम 31 मार्च तक पूरा होना था लेकिन यह अब तक नहीं हो सका है।

बीते मानसूनी सीजन में कम बारिश और गर्मी के कारण जलस्रोत सूख गए हैं। शहर में गंभीर जलसंकट की स्थित बनने के आसार हैं। लोग हैंडपंपों और कुओं से पानी भरने के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। इसके बावजूद योजना के काम में लेटलतीफी के कारण लोगों को पेयजल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इंदौर नाका क्षेत्र में पानी की किल्लत खत्म करने तीन साल पहले पानी की टंकी बनवाने की घोषणा सीएम ने की थी लेकिन 2.25 करोड़ की लागत वाले इस निर्माण के लिए अब तक नगर पालिका ने टेंडर तक जारी नहीं किए हैं।

इंदौर नाका पर पानी की टंकी नहीं बन पाने से इस क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल रहा फायदा

12.82 करोड़ रुपए खर्च कर बिछाई है सप्लाई लाइन

एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों और मोहल्लों में पानी की सप्लाई के लिए 12.82 करोड़ की लागत से सप्लाई लाइन डाली गई है। अभी तक निर्माण एजेंसी केवल 6000 नल कनेक्शन दे सकी है। शेष 4093 नल कनेक्शन होना बाकी हैं। नई लाइन जो बिछाई गई है उसमें 9093 नल कनेक्शन होना हैं।

तीन दिन छोड़कर मिल रहा पानी आगे और बढ़ेगा संकट

अब नगरीय क्षेत्र में दिनोंदिन पानी संकट की आहट सुनाई देने लगी है। अभी तीन दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है जबकि भगवानपुरा तालाब के सूख जाने से अब काहिरी बंधान और जमोनिया तालाब से ही पानी लिया जा रहा है।

गंज स्थित सुदामा नगर मे एक ही हैंडपंप होने से लगी रहती है पानी के लिए भीड़ ।

परेशानी यह : पाइप लाइन तो बिछा दी पर नहीं दिए नल कनेक्शन : भोपाल नाका, दांगी स्टेट, गुलाब विहार, इंदौर नाका क्षेत्र, गंज और अन्य कई जगहों पर नल कनेक्शन होना हैं। गुलाब विहार निवासी दिलीप जायसवाल ने बताया कि पाइप लाइन तो डाल दी है लेकिन अभी तक नल कनेक्शन नहीं हुए हैं। दांगी कॉलोनी निवासी राजेश का कहना है कि समझ में नहीं आता कि काम पूरा क्यों नहीं किया जा रहा है।

क्या थी योजना

अमृत योजना में नगर के उन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई लाइन डालना था जहां पर यह सुविधा नहीं थी। इस तरह से 72 किमी लंबी लाइन के लिए 12.82 करोड़ रुपए की योजना बनाई गई थी। इसमें पाइप लाइन डालने के अलावा घरों में मीटर भी लगाए जाना थे। अभी करीब 2500 घरों में ही मीटर लग सके हैं। सभी फिल्टर प्लांटों और टंकियों पर उपकरण लगाए जाना थे जिनसे यह पता चलता है कि कितना पानी गया और कितने की जरूरत थी। यह भी नहीं लगे हैं।

ड्राइंग बन कर आना है

पानी की टंकी के लिए डिजाइन ड्राइंग बन कर आने वाली है। इसके बाद टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। टंकी पर 2.25 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सुधीर कुमार सिंह, सीएमओ नपा

खबरें और भी हैं...