24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में दी पूर्णाहुति
सीहोर| नूतन हासे स्कूल में आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति दी। साथ ही प्रस्तुत विभीषणों एवं प्राकृतिक प्रभावों की शंाति एवं सामजिक विपत्तियों के निवारण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में आयोजित 4 दिवसीय महायज्ञ कार्यक्रम के प्रारंभ से ही पूर्व विधायक रमेश सक्सेना यजमान के रुप में शामिल हुए। पूर्ण आहुति के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सीताराम यादव, विधायक सुदेश राय ने पूर्णाहुति में शामिल होकर शहर की अमन शांति के लिए प्रार्थना की। हरिद्वार के टोलीनायक पंडित श्याम बिहारी दुबे का स्वागत किया।